संकल्प डेवलपमेंट से कामयाबी कैसे पाए ?

 संकल्प डेवलपमेंट से कामयाबी

संकल्प एक ऐसी आत्मिक ताकत है जो व्यक्ति को पॉजिटिव ऊर्जा से भर देती है।जो लोग संकल्प कर लेते हैं उनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं रहता है।उनके कारनामों से दुनिया अचंभित रह जाती है।


संकल्प कौन कर सकता है ?

       कोई भी व्यक्ति जो काम आरंभ करता है और उसे पूर्ण करना चाहता है,संकल्प कर सकता है। अपने काम से निराश व्यक्ति जो दुनिया का ताना सुनता हो,संकल्प कर सकता है। असफल व्यक्ति जिसे सफलता की उम्मीद न हो संकल्प कर सकता है ।


संकल्प शक्ति कहां से आती है ?

     संकल्प की शक्ति कहीं बाहरी दुनियां की वस्तु नहीं है।ऐसा नहीं है की कोई आए और आपके अंदर ये शक्ति डाल दे।जिसतरह व्यायाम कर के अपने अंदर की शक्ति जगा कर आदमी ताकतवर बनता है,ठीक उसी तरहसंकल्प है।आदमी अपने अंदर छुपी प्रतिभा को जागता है।अपने पूरे शरीर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करता है। मन को एकाग्र करता है।कठिन से कठिन लक्ष्य का निर्धारण करता है ।बिना विचलित हुए वह काम करता है।अपने रास्ते से भटकता नही है। बाधाओं से घबड़ाता नही है कामयाबी पाकर ही दम लेता है।ये होता है संकल्प।


संकल्प एक चमत्कार है

         संकल्प डेवलपमेंट जिसके अंदर हो जाता है,दुनिया को उसका काम चमत्कार लगता है।आम लोगों को लगता है की ये काम असंभव है।हो ही नहीं सकता है।

      आप समाचार पत्रों में ऐसे बहुत सारे खबर पढ़े होंगे।

दोनों पैरो से अपंग आदमी पहाड़ पर चढ़ जाता है। कोई कई दिनों तक खाना पीना त्याग देता है।यहां तक कि कई लोग अपनी गंभीर बीमारियों से मुक्ति पा लेते हैं।


संकल्प डेवलपमेंट से कामयाब होना,,,,,

      संकल्प डेवलपमेंट जिसके अंदर हो जाता है।कामयाबी उसके लिए आसान हो जाती है।आप मनपसंद नौकरी पा सकते है।कोई भी कठिन प्रतियोगिता पास कर सकते हैं। विदेशों में अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं।धनवान बन सकते है । ज्ञानवान बन सकते है। वो सब काम आप कर सकते है जो दुनिया के लिए असंभव लगता है।

        लेकिन शर्त एक ही है की संकल्प करने के बाद कामयाबी हासिल करने तक इस संकल्प का त्याग न किया जाय।

Post a Comment

0 Comments