कुत्ते और बतख की ये दोस्ती हैरान कर देगी ।

 आज एक ऐसी घटना देखा हूं जो बिना आपलोगों को बताए रहा नही जा रहा है।दोस्ती की कई कहानियां आपने सुनी है।दो लड़कों की दोस्ती,लड़कियों की दोस्ती,कुत्ते और बंदर की दोस्ती

दोस्ती क्या है ?

    दोस्ती एक ऐसा अहसास है जो दो लोगों को दिल के करीब ला देता है।जिन लोगो में दोस्ती हो जाती है, वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं।उनके आपसी संबंध में कोई भेद नहीं रहता है। उनके बीच अपना पराया कुछ भी नही रहता है।चोट एक को लगती है तो दर्द दूसरे को होता है। सभी रिश्तों से अनूठा रिश्ता होता है ये।

एक दोस्ती ऐसा भी

    पहले ये विडियो देखिए फिर इसके बारे में बताता हूं।


 ये एक कुत्ते और बतख की सच्ची दोस्ती है। इसे मैने खुद ही अपने मोबाइल से सूट किया हूं।

       मैंने देखा की ये बतख लगभग हमेशा इस कुत्ते के साथ ही रहता है।इसके पीठ पर सवारी करता है।कुत्ता जब बैठा रहता है तब बतख इसके पीठ पर बैठ कर ठोकता है।फिर बाद में कुत्ता घूमने लगता है और बतख मजे से इसकी सवारी करता है। 

दुश्मनी बनी दोस्ती


     प्रकृति बस कुत्ते ,बतख या मुर्गे मुर्गी के दुश्मन होते हैं।कई बार कुत्ते मुर्गियों को झपट्टा मार कर चीर देते है ।उसी प्रकार बतख को भी चीर कर खा जाते हैं।

   लेकिन कहानी यहां ठीक उल्टा है।ये कुत्ता अन्य कुत्तों से इस बतख की रक्षा भी करता है और हमेशा इसके साथ भी रहता है।

Post a Comment

0 Comments