नेतृत्व क्षमता का विकाश कैसे करें।

 कुछ लड़के खेल रहे थे । उनमें एक लड़का राजा बना था।तो कोई लड़का मंत्री बना था। कोई सिपाही बना था,तो कोई द्वारपाल बना था। कोई आदेशपाल बना था, तो कुछ प्रजा बने थे।

      ये तो एक साधारण खेल था।ऐसा खेल लड़के लगभग हर गांव, मुहल्ले में खेलते हैं।सोचने वाली बात यह है की उन लड़कों की टोली में वही एक लड़का राजा क्यूं बना था।?लड़के तो बहुत सारे होंगे। जरूर कुछ लड़के उसका विरोध किए होंगे। कोई दूसरा लड़का भी राजा बनना चाहता होगा।लेकिन विरोध का सामना करके,विरोध को दबा कर वही लड़का राजा बना।


        इससे क्या साबित होता है? इससे ये साबित होता है की उस लड़के के अंदर लीडरशिप की भावना थी।उसका बैकग्राउंड देखने पर आप पाएंगे की कभी भी खेल में वही लड़का राजा बनता होगा।

         ये बात सिर्फ एक जगह की नहीं है।किसी भी राज्य में ,किसी भी देश में लड़के जब कोई खेल खेलते हैं तो उसमे एक लीडर आवश्य होता है।चाहे फुटबॉल हो,चाहे वालीबॉल हो,चाहे क्रिकेट हो।एक लड़का लीडर जरूर होता है।और हर बार लगभग वही लड़का लीडर बनता है।


        कुछ लोगों में लीडरशिप जन्मजात होता है। गॉड गिफ्टेड।तो कछ लोगों में आगे चलकर विकसित होता है।किसी काम में सफल होने के लिए लीडरशिप का होना बहुत जरूरी होता है।ऐसे लोग बहुत जल्दी लोगों की नजर में आ जाते हैं।ज्यादा से ज्यादा लोगों से कनेक्ट हो जाते है।समाज को जल्द ही प्रभावित कर लेते हैं।

        सैकड़ों उदाहरण मिल जायेगा। बहुत ही निम्न तबके के लोग अपनी नेतृत्व क्षमता के कारण बड़े बड़े पोस्ट पर पहुंच चुके हैं।कई विधायक, मंत्री यहां तक कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए हैं।


         कोई जरूरी नहीं है की ऐसे लोग नेता ही बनें।आज कल नौकरी पेशा लोग भी टीम वर्क में काम कर रहें हैं।टीम वर्क से कंपनियों का काफी फायदा होता है।और जो टीम लीडर होता है ओ मैनेजमेंट की नजरों में आ जाता है। जिससे उसको ऊपर भागने में देर नहीं लगता है।उसके सैलरी और पोस्ट में इजाफा हो जाता है।

       अगर कोई अपना कारोबार करता है उसको भी टीम लीडर होने का फायदा मिलता है।अपने इस प्रतिभा के कारण वह अपने कर्मचारियों को अपने आप से जोड़कर रखता है।किसी कर्मचारी के काम में गलती होने पर खुद काम कर के,उसको सीखा कर हमेशा के लिए गलती दूर कर देता है।


       जिसके अंदर लीडरशिप की प्रतिभा होती है वह सभी लोगों का चहेता होता है। कारण यह की किसी को भी समस्या होने पर सबसे पहले वह उपस्थित होता है। उसकी समस्या दूर करने का प्रयास करता है।लोगों के काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है।

        स्वाभाविक है जब वह व्यक्ति लोगों के काम आता है तो लोग भी उसके काम आते है।नेता जैसे व्यक्ति के कनेक्ट में रहने से लोग भी अपनी शान समझते है। ऐसे व्यक्ति के पास पद प्रतिष्ठा और पैसा सबकुछ होता है।


        तो अब आप समझ ही गए होंगे।सफलता प्राप्त करना है तो नेतृत्व क्षमता विकसित कीजिए और ऊंचाईयों को प्राप्त कीजिए।

Post a Comment

0 Comments