दूसरों का नकल करके सफलता कैसे प्राप्त करें।

 किसी काम में असफलता का एक कारण यह भी है की लोग दूसरों की सफलता का नकल कर के वही काम स्टार्ट कर देते हैं।या दूसरे के काम का मुनाफा देख कर ,की इस काम में बहुत फायदा है,वही काम स्टार्ट कर देते हैं।


           जैसे किसी के कपड़े का दुकान बहुत चल रहा है,ये देखकर कपड़े का दुकान खोल लेता है।किसी का लड़का इंजीनियर बन गया ,ये देखकर अपने लड़के का इंजीनियरिंग में एडमिशन करा देता है।ऐसे बहुत सारे सक्सेस लोग है जिसको देखकर लोग वही काम स्टार्ट कर देते हैं।

          नकल करना बुरी बात नहीं है।लेकिन देखने वाले तो सिर्फ इस व्यक्ति का सक्सेस देखते हैं उसका होने वाला फायदा देखते हैं। उस सक्सेस पीछे का मेहनत।उसका स्ट्रगल ,उसका लगन,उसका जुनून नहीं देखते हैं।


       ओ ये नहीं देखते हैं की वह कितनी बार गिर कर उठा है। किन किन परेशानियों का सामना किया है। कहां कहां से उस कारोबार के बारे में जानकारी लिया है।किस तरह का ट्रेनिंग किया है।

        क्योंकि वह अपने काम में यूं ही तो सफल हुआ नहीं है।जैसे मान लीजिए किसी का कपड़े का दुकान खूब चल रहा है।वह व्यक्ति अपना समय किसी कपड़े के दुकान में काम कर के बिताया होगा। इस व्यवसाय के बारीकियों को समझा होगा। कहां से समान सस्ते में उठाना है।कब उठाना है। कितने धैर्य की जरूरत है? कितने लोगों की जरूरत है ? वह और भी बहुत सारी जानकारियों को समझने में समय लगाया होगा। तब जाकर इस व्यवसाय में सफल हुआ होगा।


       इसी तरह कोई लड़का अच्छा इंजीनियर बन गया है ।बहुत पैसा कमा रहा है।वह भी अपने आप को उस लेबल के पढ़ाई में मेहनत किया होगा उसका झुकाव इंजीनियरिंग के तरफ होगा बचपन से मैथ इंग्लिश उसका स्ट्रॉन्ग होगा।कई तरह की बातें होंगी उसके सफलता के पीछे।

        अगर सिर्फ सफलता देख कर कोई उस काम को करने लगता है तो उसके असफल होने का ज्यादा चांस रहता है।और बिना मेहनत किए बिना ट्रेंड हुए काम स्टार्ट कर देने से सफलता नहीं मिलती है।


     मैं ऐसे लोगों की बात कर रहा हु जो बिना मेहनत किए ,बिना ट्रेनिंग लिए,काम स्टार्ट कर देते है।काम नहीं चलने पर उसको छोड़कर कर दूसरा काम स्टार्ट कर देते हैं फिर तीसरा। इस तरह कई काम में असफल होकर भाग्य का दोष देने लगते हैं।

        आप नकल कीजिए ।आप किसी व्यवसाई का नकल कीजिए।किसी डॉक्टर,इंजीनियर का नकल कीजिए।जिस भी सक्सेस आदमी का नकल करना चाहते है कीजिए।दूसरे को देखकर ही आदमी आगे बढ़ता है।पर नकल करने का मतलब यह नहीं है की बस देखे मन में आया और काम स्टार्ट कर दिए।


       नकल करने का मतलब यह हुआ कि उसके जैसे पूरी तैयारी के बाद काम स्टार्ट किया जाय। उस काम की बारीकियों को जान लिया जाय। उस काम की ट्रेनिंग लें।काम कर के देखें उसमे आपका मन लग रहा है की नहीं।विपरीत परिस्थितियों में आप टिक पाते है की नहीं।अपने आप को अच्छी तरह नाप तौल कर पूरे आत्मविश्वास के साथ काम स्टार्ट कीजिए।आप जरूर सफलता प्राप्त करेंगे।


       ये तो सिर्फ दो उदाहरण हम दिए है।आप दुनिया के किसी भी काम को,किसी भी जॉब को करना चाहते है।कर सकते हैं।तो चलिए उठिए अपने पसंदीदा काम का चुनाव कीजिए।जानकारी इकट्ठा कीजिए।ट्रेनिंग लीजिए।लगन और आत्मविश्वास से लग जाइए।सफलता आपका इंतजार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments