शादी में परेशानी लड़का क्या करता है ?shadi me pareshani ladka kya karta hai ?

 आजकल शादियों का मौसम चल रहा है। जिनकी शादियां तय हो गई है उनकी शादियां ,धूम धाम से हो रही है। जिनकी नहीं तय हुई है वे सुयोग्य लड़का देखने के चक्कर में हैं । घूम घूम कर लड़का देख रहे हैं।


लड़का क्या करता है ?

       अक्सर शादी करने से पहले लड़की वालों के तरफ से पहला पूछा जाने वाला पहला सवाल है की" लड़का क्या करता है"? 

     जो लड़के नौकरी में हैं उनका डिमांड बहुत ज्यादा है।सबसे ज्यादा सरकारी सर्विस में जो लड़का है उसका मांग है । फिर अच्छी माल्टिनेशन कंपनी में जो काम करते है उसका भी डिमांड है। आलम यह है की नौकरी पेशा लडको के यहां लड़की वालों का लाइन लगा रहता है। ऐसे लड़कों वालों के पास बहुत सारे ऑप्शन हैं। पसंद ना पसंद के।

       ठीक इसके उलट जो अच्छा जॉब नहीं करते है वे लड़के लड़की वालो की पहली पसंद नहीं होते है।


इसका मतलब क्या है ?

       लड़का क्या करता है? इस सवाल से क्या समझे आप?ये सवाल बेरोजगार और कुंवारे लड़कों को बहुत परेशान करने वाला सवाल है। अगर इसका माकूल जवाब नहीं हो तो विवाह होना मुश्किल हो जायेगा। कोई भी लड़की वाला बेरोजगार लड़के से अपनी लड़की की शादी करना नहीं चाहेगा।

      यही सवाल है। और इसका जवाब आपका परिचय। लड़का क्या करता है? ये लड़के का परिचय है। यहां नाम कुछ भी हो,रंग रूप भी बहुत मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो यह की लड़का क्या करता है ? उसका परिचय।उसकी कामयाबी। उसका सक्सेस।


विवाह के लिए भी कामयाब होना जरूरी है।

       समझ गए न। वो जिंदगी किस काम की जिसमे एक जीवन साथी ना हो। उम्र के एक पड़ाव के बाद सबसे ज्यादा जरूरत जीवन साथी की होती है । पत्नी की होती है। कामयाबी नहीं होगी तो पत्नी भी नहीं होगी। इसलिए शादी की उम्र तक नौकरी पाना भी बहुत जरूरी है। सब लोग अपनी लड़की की शादी कमाने वाले लड़कों से ही करना चाहते है।

      दूसरी बात शादी की भी एक उम्र होती है। आप देख लीजिए नजरें उठा कर। बहुत से कामयाब लोग है ,जो अपने जीवन में बहुत हाइनेस पर गए है। बहुत पैसा कमाए है। लेकिन किसी कारण से,उनकी शादी की उम्र निकल गई। तो वो कुंवारे ही रह गए।


कामयाब कुंवारे

      एक कुंवारे वह लड़के है जो बहुत पैसा कमाए। बहुत कामयाब है। लेकिन शादी करना ही नहीं चाहते। उनकी बात मैं नहीं करूंगा। परंतु जो लड़के शादी करना चाहते है।जीवन में कुछ हासिल करने के चक्कर में शादी के तरफ उनका ध्यान ही नहीं गया। और जब उन्हें कामयाबी मिली ।पैसे वाले हुए। शादी के तरफ उनका ध्यान गया तब तक उम्र का बहुत सा हिस्सा जीवन से निकल गया था। वे शादी से वंचित ही रह गए।

        लगभग सभी युवा शादी जैसे मामलों में लापरवाह होते है। ये जिम्मेदारी माता पिता को निभानी पड़ती है।युवाओं को शादी का महत्व तो बाद में पता चलता है ,जब उनकी शादी की उम्र निकल जाती है। क्योंकि घर चलाना आसान काम नही है। माता पिता इस दौर को देख चुके हैं है। वे भी कभी जवान थे। उनके भी कभी माता पिता थे।


माता पिता की जिम्मेदारी समय से शादी

     इसलिए माता पिता चाहते है की लड़कों की शादी समय से हो जाय। वे करते भी है। उन्हे पता होता है की लड़के शादी की इंपोर्टेंस अभी नहीं समझ रहे है। अभी लापरवाह है। जब तक समझेंगे तब तक समय निकल चुका होगा । मुस्किलों का समना करना पड़ेगा। इसलिए ज्यादातर लडको के विरोध करने के बाद भी माता पिता समय से लडको की शादी करते है।

       लड़का क्या करता है? इस सवाल से बचने की जरूरत नहीं है। ना ही परेशान होने की जरूरत है। जवाब देने की जरूरत है। आपको मेहनत करना होगा। सक्सेस होना होगा। सर उठाकर बताना होगा की लड़का ये काम करता है। फिर मनपसंद शादी भी होगी और कामयाबी भी मिलेगी।


Post a Comment

0 Comments