Apane shauk ko apana career kaise banaye |

 ऐसे शौक जो आपको भर भर कर पैसा देंगे।

अपने शौक को अपना कैरियर बनाए। 

जिस शौक के कारण आपको घर में डांट सुननी पड़ती है।उसी शौक को घर के लोगों का अभिमान बनाए।

वे शौक जो आपको बेकार और आवारा साबित करती है उसी शौक को आप कामयाब बनाइए और खुद भी बनिए।

मैं आपको बताऊंगा की शौक के रास्ते कामयाबी की बुलंदियों तक कैसे पहुंचा जा सकता है। मैं लिस्ट दे रहा हूं आप खुद को तलाश कीजिए । आप इन सारे शौक के लिस्ट में कहां फिट बैठते है।


खेल

यह एक ऐसा शौक है जो सबको होता है। बच्चे तो बच्चे हैं जवान,औरतें यहां तक की बूढ़े भी खेलना पसंद करते हैं। आप खेल को अपना कैरियर बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। ये आपको देखना है की कौन से खेल में आपका परफॉर्मेंस सबसे अच्छा है। अगर खेल को वर्गीकृत करे तो सैकड़ों ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। आपको कुछ खेलों के बारे में बताने का प्रयास कर रहें है।

कबड्डी

ये खेल गांव की गलियों से गुजरता हुआ इंटरनेशनल स्तर तक पहुंच गया है। कबड्डी पुरुष और महिलाओं दोनो के बीच काफी लोकप्रिय है। आप अगर गांव में भी रहते है तो कबड्डी के प्रति जुनून आपको इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचा सकता है।




भाला फेकना 

ये खेल आप खामोशी से शुरू कर सकते है। बिना शोर मचाए। और जब आप मुकाम पर पहुंच जाएं तो आपकी कामयाबी खुद ही शोर मचा देगी। थोड़ा प्रशिक्षण ज्यादा आपका स्टैमिना और बहुत ज्यादा जुनून इस खेल के लिए आवश्यक है। फिर तो पैसा और शोहरत दोनो आपके पीछे होगा।

शतरंज

इसी श्रेणी में मैं शतरंज को भी देखता हूं। बहुत इंटरेस्टेड खेल है। बंद कमरे से शुरू होने वाला ये खेल सेंसेक्स की ऊंचाइयों की तरह ऊपर लेकर चला जायेगा। इस खेल में आपको प्रतिद्वंदी की चाल का अग्रिम अनुमान आपको जीत और कामयाबी दिलाता है। प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे सोचनेवाले के लिए शतरंज से अच्छा खेल कोई हो ही नही सकता।
खेल में कैरियर बनाने वालो के लिए ऑप्शन की कोई कमी नहीं है।
आपके लिए तमाम खेल क्रिकेट,फुटबॉल,वालीबॉल,बास्केट बॉल,खोखो,स्विमिंग,तीरंदाजी,वगेरह आपकी रह देख रहें हैं। आप किसी में भी अपने कैरियर का निर्माण कर सकते हैं।

संगीत

संगीत का आरंभिक झुकाव शौक से ही शुरू होता है। ये गौड़ गिफ्टेट होता है। ज्यादातर गायक वैसे ही मिलेंगे जो बचपन से ही सुंदर गीत गाते थें और आगे चलकर बहुत ही अच्छा गायक बन गए। अच्छा गायक होने के लिए किसी भी डिग्री की जरूरत नहीं है। इसके लिए मीठी और सुरीली आवाज का होना आवश्यक है। केवल गीत गाने का कला आना चाहिए। फिर लोग ही आपको गायक बन देते हैं। गीत को जब संगीत से सजाया जाता है तब वह गाना कहलाता है। गीत और संगीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। बिना संगीत के गीत अधूरा रहता है।
आपकी रुचि अगर संगीत में हो तो आप कई तरह के गायक बन सकते है। जैसे इनमे से मुख्य नीचे है

शास्त्रीय संगीत

अगर शास्त्रीय संगीत का गायन आपको अच्छा लगता हो तो आप दादरा,ठुमरी,ध्रुपद,ख्याल,तराना,चतुरंग,भैरवी आदि में अपना कैरियर बना सकते हैं।

लोक गीत

लोक गीत क्षेत्र और भाषा के आधार पर स्थानीय होता है।लेकिन इसकी भी बड़ी प्रसिद्धि होती है। आजकल भोजपुरी और पंजाबी गाने बड़े ही सुपर हिट होते हैं। करोड़ों लोग इसको सुनने वाले हैं। पंजाबी,भोजपुरी,मगही,उड़िया,दक्षिण की तमाम भाषाएं, किसी भी क्षेत्र में आप अपना हाथ आजमा सकते हैं।

भजन

भक्ति भाव से लीन भजन के बिना गीत और संगीत की कल्पना करना बेमानी है। भजन गायकों की काफी प्रतिष्ठा होती है। भजन गायकी का वह मुकाम है जहां मन को शांति मिलती है। अध्यात्म का सुख मिलता है। आप भजन गायकी में भी अपना कैरियर बना सकते है। नाम और पैसा दोनो कमा सकते है।



गजल

गजल गायकी की एक ऐसी विधा है जो हर तरह के श्रोता सुनना पसंद करते हैं। गजल में उर्दू अरबी फारसी के शब्द मिक्स होते है। आगे चलकर हिंदी के शब्दों को भी गजल में जगह मिल गई। शेर और शायरी के समूह से गजल का निर्माण होता है। गजल बहुत ही कर्ण प्रिय संगीत होता है।इसलिए लोग गजलों को दीवानगी की हद तक चाहते है। आप गजल गायकी में अपना कैरियर बना सकते है।

कव्वाली

कव्वाली एक सामूहिक रूप से गाया जाने वाला संगीत है।कव्वाली जो गाता है उसे कव्वाल कहा जाता है। ये महफिलों में समां बांध देता है। गाने वालों और सुनने वाले दोनों को झूमने पर मजबूर कर देता है। सूफी मजलिशो में जो कव्वाली होता है वह ईश्वर को समर्पित होता है। आप कव्वाली गायकी को भी अपना कैरियर बना सकते हैं।

बाद्य यंत्र

अगर आप कोई भी बाद्य यंत्र बजाने में माहिर हैं तो इस कला से आप करोड़ों रुपया कमा सकते हैं। यथा बांसुरी,सितार,गिटार,हरमोनियम,बैंजू, ड्रम,तबला,ढोलक, आदि। आप जानते हैं एक गीत को संगीत से सजाने के लिए बहुतंसारे बाद्य यंत्रों की जरूरत पड़ती है। अलग अलग लोग इन बाद्य यंत्रों को बजाते हैं। तब जाकर एक गीत कर्ण प्रिय बनता है। बहुत सारे लोग किसी एक बाद्य यंत्र में पारंगत होने के कारण मशहूर हो चुके हैं। लगभग 15 सौ से अधिक वाद्य यंत्र होते हैं। आप किसी एक वाद्य यंत्र में निपुण होकर अपना कैरियर बना सकते हैं।

डांस

संगीत और डांस मन को असीम शांति देते हैं। डांस के दीवाने सभी होते हैं। डांसिंग के क्षेत्र में बहुत बड़ा स्कोप है।डांसिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आप 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स 3 सालों का होता है। अगर आप डिप्लोमा इन परफार्मिंग आर्ट्स करना चाहते हैं तो यह 2 सालों का होता है। डांसिंग में पीएचडी तक किया जा सकता है।
डांस के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आप डांस ट्रेनर का भी काम कर सकते है। आप अपना डांसिंग स्कूल भी खोल सकते है। टीवी ,रियलिटी शो, फिल्म,स्टेज प्रोग्राम, जैसे अनेकों अवसर आपके पास होंगे।

राइटिंग 

अगर आपको लिखने का शौक है तो आपके लिए इस फील्ड में असीमित संभावनाएं हैं। इस फील्ड में अवसर की कमी नहीं है। किसी के पीछे घूमने की भी जरूरत नहीं है। आइए बताए है। आप ब्लॉगिंग शुरू कर सकते है। ब्लॉगिंग के अलावा आप वेब कंटेंट राइटर, फ्रीलांस राइटर का काम आसानी से कर सकते है। आप कहानी ,कविता , गीत,गजल,उपन्यास,इत्यादि लिख कर फ्रीलांस राइटर के रूप में एक अच्छा मुकाम बना सकते हैं। फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट राइटर के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं।राइटिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए अगर आप कोर्स करना चाहते है तो जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का डिग्री या डिप्लोमा का कोर्स करना अच्छा रहेगा।


योग

आज अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। आम जन मानस का योग के प्रति झुकाव काफी बढ़ा है। सब लोग योग करना चाहते है।आप यकीन नही करेंगे आगर आप अपने अगल बगल में सिर्फ सुबह शाम लोगों को योग की शिक्षा दें तो आपको पैसे की कोई कमी नहीं होने वाली वाली है। आज मनुष्य मोटापा,हाइपर टेंशन,शुगर ब्लडप्रेशर,हार्ड, किडनी अकेलापन आदि समस्यायों से जूझ रहा है। इन सब समस्यायों से निजात पाने के लिए लोग योग की तरफ भाग रहे है। ऐसे में अगर योग्य ट्रेनर की उपलब्धता हो तो लोग उन्हें हाथो हाथ लेने के लिए तैयार मिलेंगे। योग ट्रेनर बनाने के लिए आप डिग्री डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। कोर्स करने का एक फायदा यह भी होगा की आप सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी भी कर सकते हैं।

फोटोग्राफी

आपको अगर फोटोग्राफी का शौक हो तो यहां भी आप अपना कैरियर बना सकते है। तस्वीरों की बहुत ही डिमांड है। आप दुर्लभ और क्रिएटिव तस्वीरे खीच कर बेच सकते है। पत्र पत्रिकाओं के लिए फोटो ग्राफर का काम कर सकते है। न्यूज चैनल के लिए कैमरा मैन का काम कर सकते है। कैमरा मैन का काम करने के लिए मीडिया या वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कोर्स कर सकते हैं। 

कुकिंग

खाना बनाना एक ऐसा शौक है जो सिर्फ महिलाओ में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी होता है। इस शौक को अगर आप अपना कैरियर बना लेते है तो जीवन भर आपको काम की कमी नहीं होने वाली है। आप अपना होटल या रेस्टोरेंट का कारोबार कर सकते है। आप शेफ का काम कर सकते है जो काफी डिमांडिंग नौकरी है। शेफ बनने के लिए आप डिग्री,डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर के अपना कैरियर बना सकते हैं।

ड्राइविंग

ड्राइविंग का शौक अगर आपको है तो आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं आप अपनी गाड़ी को भाड़े पर चला सकते हैं। कई ड्राइविंग कंपनियों में आप ड्राइवर का काम कर सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में आप बतौर ड्राइवर की नौकरी कर सकते हैं। ओला और उबर जैसी कंपनी में रजिस्ट्रेशन कर कुछ टैक्सी प्राप्त कर के कमाई शुरू कर सकते हैं।

तो दोस्तों,मैने विस्तार से आपको बताया है। आप खुद चुनाव कीजिए की कौन सा शौक आपको है। और उन शौक को कैरियर बना कर आप अपने सपनो को उड़ान दे सकते हैं। आपका कैरियर ,आपका इंतजार कर रहा है।



Popular Posts













Post a Comment

0 Comments