गूगल एडसेंस का अप्लाई रिजेक्ट क्यों हो जाता है? Google AdSense ka apply reject kyo ho jata hai ?

 गूगल एडसेंस का अप्लाई रिजेक्ट क्यों हो जाता है? 

यानी आपके ब्लॉग साइट को गूगल एडसेंस रिजेक्ट क्यों कर देता है?

     दोस्तो,ये Question बार बार पूछा जा रहा है। इस Question का Answer देने का मैं प्रयास कर रहा हूं।

      इसके पहलेभी मैं एक पोस्ट लिखा हूं "नए ब्लॉगर गूगल एडसेंस का अप्रूवल कैसे पाए ?"How do new bloggers get Google Adsense approval ?

Naye blogger googal AdSense ka approval kaise paye -- Most Watch

इस पोस्ट को आप पढ़िएगा तो बहुत सी बाते साफ हो जाएंगी। क्योंकि ये पोस्ट मेरा अपना एक्सपीरियंस है। मेरे ऊपर जो भी बिता है इस पोस्ट में लिखा हूं। जो परेशानियां मुझे झेलनी पड़ी है उसको भी लिखा हूं। जो पूर्वाग्रह से ग्रसित बातें आपके दिमाग में हंट करता है, जिसका वास्तविकता से कोई नाता नहीं है उन बातों को भी मैं लिखा हूं। आपको जरूर पढ़ना चाहिए। मुझे एडसेंस का अप्रूवल कैसे मिला इन बातों से आपको भी फायदा होगा।



 कुछ बातें और हैं। Question पर आते है गूगल एडसेंस रिजेक्ट क्यों हो जाता है? या आपके ब्लॉग साइट को गूगल एडसेंस रिजेक्ट क्यों कर देता है ?

एडसेंस रिजेक्शन के कारण

1. टॉप लेबल का डोमेन होना चाहिए। अगर आपका ब्लॉग पेज फास्ट काम नहीं करेगा तो एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा। अच्छा रहेगा की डोमेन .In , .Org , .Com, .net आदि हो।

2. पोस्ट की संख्या पंद्रह से ज्यादा होना चाहिए। और पोस्ट जिस भी सब्जेक्ट पर हो व्यापक जानकारी होनी चाहिए। आधी अधूरी जानकारी नहीं होनी चाहिए। नही तो एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

3.  ब्लॉगर का उम्र 18 साल से ज्यादा होना चाहिए। इससे कम होगा तो एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

4.   होम पेज पर about us, contact us, privacy policy, desclaimar, terms and condition, dmca पेज जरूर होना चाहिए। नहीं तो एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

5.   सबसे जरूरी बात , आप जो कुछ भी लिखते है कहीं से नकल किया हुआ नही होना चाहिए। आपका खुद का रचना होना चाहिए। कॉपी किए गए सामग्री पाए जाने पर एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

6. अगर आप ऐसे विषय पर लिख रहे हैं जिस विषय पर बहुत सारे लोगों ने लिखा है, तो उसे आप अपने तरीके से लिखे। उसमे आप अपना मत बताए। ऐसा नहीं लगना चाहिए की आप उन्हीं बातों को बता रहे हैं जो पहले अन्य लोगो द्वारा बताया जा चुका है। ऐसा होने पर एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

7.   कही से भी कॉपी राइट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।audio,vidio,photo, सब ऐसा होना चाहिए जिससे कॉपी राइट का उल्लंघन न हो। नहीं तो एडसेंस रिजेक्ट हो जाएगा।

      बस इतना ही आपको करना है। और कुछ भी नही करना है। एडसेंस रिजेक्ट नही होगा। कुछ पूर्वाग्रह लोगो में है उसे भी मैं दूर करना चाहता हूं।

Ek-blog-me-kitne-bishyao-se-sambandhit lekh likhe.  -- Most Watch

पूर्वाग्रह

1.  नए ब्लॉग पर एडसेंस अप्रूवल नही मिलता है   

      बहुत लोग आपको बताएंगे की 6 महीने पुराना ब्लॉग होना चाहिए। ये पूर्वाग्रह से ग्रसित बाते हैं। टाइम का कोई लिमिट नही है। मेरे ब्लॉग पर पहला पोस्ट आप खुद देखिए 9 अप्रैल 2022 को  किया गया है। अभी तक चार महीने भी पूरे नही हुए एडसेंस अप्रूव्ड हो गया है।

2.  ब्लॉग पर बहुत अच्छा ट्रैफिक होना चाहिए

      लोगों द्वारा बताया जाएगा की ब्लॉग पर ट्रैफिक अच्छा खासा होना चाहिए। कहीं आपको प्रत्येक दिन का 100 तो किसी के द्वारा 500 तो किसी के द्वारा 1000 भी बताया जाएगा। ये भी गलत बात है। किसी भी नए ब्लॉग पर इतना ट्रैफिक नही आता है। मेरे ब्लॉग पर तो पांच,दस,पचास सौ का ट्रैफिक रहता था। कई एक दिन तो एक भी व्यू नहीं मिलता था। फिर भी एडसेंस का अप्रूवल मिला। बस अनैतिक ट्रैफिक नही होना चाहिए।

       अंत में यही कहना चाहूंगा कि आपका कंटेंट ओरिजनल होना चाहिए। कहीं से कॉपी किया हुआ नहीं होना चाहिए। साथ ही आपके ब्लॉग में कोई भी सामग्री कॉपी राइट का उल्लंघन नहीं करता हो। यूनिक हो। आपका ब्लॉग साइट गूगल एडसेंस द्वारा रिजेक्ट नही होगा।


नए ब्लॉगर गूगल एडसेंस का अप्रूवल कैसे पाए ? Naye blogger google AdSense ka approval kaise paye ? -- Most Watch

Post a Comment

0 Comments