लंबी दूरी की यात्रा कैसे करें? lambi duri ki yatra kaise kare ?

 लंबी दूरी की यात्रा

लंबी दूरी की यात्रा आप ट्रेन से भी कर सहते हैं। बस से भी कर सकते है। एयरोप्लेन से भी कर सकते है। आपकी अपनी कार भी हो सकती है। ये समय और परिस्थितियों पर निर्भर करता है

ज्यादातर लोग लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन से ही करना पसंद करते हैं। अगर यात्रा इमरजेंसी में करना जरूरी हो ,ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा हो तो बस से भी यात्रा करना पड़ता है। और फ्लाइट की क्या बात करें?


गांव के लोगों की परेशानी

     आपकी यात्रा दस घंटे की हो या 24 घंटे की या दो दिनों की। ये दूरी लंबी दूरी ही कही जाएगी। बहुत लोगों को सुदूर देहात से महानगरों में ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता है। इसके लिए उन लोगों को पहले ऑटो से नजदीक के बाजार में जाना पड़ता है। फिर बस पकड़कर तीन चार घंटे का सफर करना पड़ता है। तब वे महानगर में पहुंचते है। पांच छ: घंटे तो इसी चक्कर में निकल जाता है। अब महानगर से ट्रेन पकड़कर 2 दिनों का सफर करना पड़े तो आपसमझ सकते है कितना कष्टदायक सफर वैसे लोगों को करना पड़ता होगा। इसलिए इस तरह के सफर के लिए विशेष तैयारी करनी चाहिए।

अपनी यात्रा की जानकारी किसी को न दें

लंबी दूरी की यात्रा करने के पहले आपको मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हो जाना चाहिए। मन में सफर को लेकर उत्साहित रहना चाहिए। अपने यात्रा के बारे में लोगों को बहुत जानकारी नहीं देनी चाहिए। कितने दिनों के लिए जाना है कब वापस आना है? शहरों में चोर इसी ताक में रहते हैं की कौन सा मकान खाली है? आपके द्वारा सटीक जानकारी लीक होने पर चोरी का भय बना रहता है। इसी लिए लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहिए।

कुछ आवश्यक तैयारी

    यात्रा पर निकलने के पहले कुछ आवश्यक तैयारी कर लेनी चाहिए। हो सके तोज्यादा समान लेकर यात्रा नही करनी चाहिए। एक फर्स्ट एड का बॉक्स जरूर साथ मे रखना चाहिए।जिसमे दर्द की दवा, जाइम,पेट झरने को ठिक करने वाली दवाई,गैस की गोली,काटे- फटे चोट पर लगानेवाला मलहम, हैंडीप्लास्ट ,विटामिन सी,विटामिन बी आदि आवश्यक दवाइयां हो। बैग मेंसबसे ऊपर एक तौलिया रखना चाहिए। जोआसनी से उपलब्ध हो सके। टूथ पेस्ट और ब्रश भी बैग के साइड वाले खाने में जरूर रख लेना चाहिए। रास्ते में यूज करने के लिए साबुन की टिकिया, टिसू पेपर,और सेनेटाइजर भी जरूर रख लेना चाहिए। थोड़ी थोड़ी देर पर हाथो को सेनेटाइज करते रहना चाहिए। साथ में परिवार और बच्चे हो तो उनका भी हाथ सेनेटाईज करते रहना चाहिए।

चीजों को सही जगह पर रखना

सफर में कपड़े आराम देह पहनना चाहिए। मौसम के हिसाब से जाड़े में गर्म कपड़ा तथा गर्मी में सूती का कपड़ा पहनना चाहिए। कपड़ा चाहे जो भी हो आरामदेह होना चाहिए। ताकि किसी भी परिस्थिति में आप कंफर्टेबल रह सकें। साथ में परिवार और बच्चे भी हो तो उनके लिए भी सफर में जरूरत पड़ने वाले समान को बैग में सबसे ऊपर रखना चाहिए। ताकि रास्ते में सारा सामान बिखेर कर नीचे से चीजों को ना निकलना पड़े।

   खाने पीने के समान को भी उचित जगह पर रख लेना चाहिए। बिस्किट नमकीन वागराह रखें। रास्ते में गरिष्ट भोजन नहीं करना चाहिए। सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए। पानी का बोतल साथ में रखना चाहिए। और थोड़ी थोड़ी देर पर पानी पीते रहना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन नही होता है।

अजनबी लोगों से दूरी

  जब आप अपनी आरक्षित सीट पर बैठ जाय तो अपने शुटकेस को चेन से बांधकर ताला जरूर लगा लें। इससे फायदा यह होता है की अगर आपको नींद आ जाय तो कोई आपका सूटकेस ले कर भाग नहीं पाएगा।

सफर में आप अपना व्यवहार ऐसा रखें जिससे दूसरों को परेशानी नहीं हो। व्यवहार भले ही शालीन रखें लेकिन किसी भी अजनबी से घुलना मिलना नहीं चाहिए। किसी भी अजनबी व्यक्ति का दिया हुआ कुछ भी नही खाना चाहिए। ना ही अपना खाना किसी दूसरे व्यक्ति को खाने को देना चाहिए।

मोबाइल की सुरक्षा

   पहले के जमाने में लोग लंबी दूरी की यात्रा पर निकलते थे तो समय पास करने के लिए पत्र ,पत्रिका या उपन्यास साथ में रखते थे। लेकिन आज के जमाने में मोबाइल ही आपके पास है जो सभी तरह का मनोरंजन आपको दे सकता है। लेकिन मोबाइल का चार्जर रखना न भूलें। हो सके तो पवार बैंक साथ में रखें। साथ ही मोबाइल को सुरक्षित रखें। भूलने और चोरी होने का खतरा रहता है।

    इन सब बातो का ध्यान रखेंगे तो आपकी लंबी दूरी की यात्रा खुशनुमा हो जायेगा। आप सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे।

संबंधित पोस्ट्स

👉  शरीर को रोगों से दूर कैसे रखें ?sharir ko rogo se dur kaise rakhe ?

👉  फोन पे एप से अपने फाइनेंशियल जरूरतों को कैसे पूरा करे ? Phone pay app se apne financial jarurato ko kaise pura kare ?

👉  पेट्रोल भरवा कर 13050 रुपया तक कैसे बचाए ? petrol bharwa kar 13050 Rs tak kaise bachaye ?




Post a Comment

0 Comments