Apne bache ko karodpati kaise banaye | karna hoga yah kam |

 करोड़पति बनना कौन नहीं चाहता है? क्या करें ? कौन सा काम करे कि करोड़पति बनना आसान हो जाय? क्या मैं भी करोड़पति बन सकता हूं? ये एक ऐसा सवाल है जो हम सब के जेहन में हमेशा आता है लेकिन इसका जवाब नहीं मिलता है।

लोगों द्वारा दिया गया जवाब

करोड़पति कैसे बने? बहुत जवाब आपको मिल जायेगा। आप इस सवाल का जवाब खोज रहें है। बहुत एक्सपर्ट मिलेंगे। चुटकी बजाते ही जवाब आपके पास हाजिर होगा। SIP करो करोड़पति बन जाओगे। 25000 रुपए महीने का जमा करो,करोड़पति बन जाओगे। कोई कहेगा उम्र ज्यादा हो गया है 50000 रुपए महीने का जमा करो, करोड़पति बन जाओगे।

  अरे यार यहां तो कमाने और खाने के लाले पड़े है और लोग आपको 25000 या 50000 महीने का SIP करने का सलाह देते मिल जायेंगे। 25000 या 50000 तो वही जमा कराएगा जो आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा। ना नौ मन तेल होगा न राधे नाचेगी।

SIP तो करना ही पड़ेगा

मैं वैसे लोगों के लिए ये पोस्ट लिख रहा हु जो आर्थिक रूप से मध्यम या निम्न वर्ग से आते है। जो किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जिनका महीने का 25000 या 50000 रुपए इनकम भी नही है। वे क्या करें? तो अब मैं बताने जा रहा हूं।

SIP तो करना ही पड़ेगा। अगर आर्थिक रूप से आजादी हासिल करना है तो SIP आपको करना ही पड़ेगा। आप SIP करने का मूड बना लीजिए। लेकिन ठहरिए, SIP शुरू करने से पहले एक बात सोचिए।

क्या आप अपने बच्चे को भी जीवन भर गरीब देखना चाहते है?

बस यही एक बात आपको सोचना है। आपकी उम्र चाहे जो भी हो आप तो गरीबी में जी ही रहें है। अगर ये भी दिखाई दे रहा हो की आपकी गरीबी दूर नहीं होने वाली है, तो क्या आपका बच्चा भी जीवन भर उसी हालत में जीता रहे जिस हालत में आप जी रहे है? नही न। अगर आप ये नही चाहते हैं तो अब आप SIP के बारे में सोच सकते हैं। पहले ये जानते हैं की SIP क्या है?

SIP क्या है?

SIP म्यूचुअल फंड में किया जाने वाला इन्वेस्टमेंट है। इसे सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहते है। इस प्लान में नियमित रूप से निवेश किया जाता है। यह निवेश फंड हाउस द्वारा संचालित किया जाता है। यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित और सेफ है। इस निवेश में मार्केट के उतार चढ़ाव का असर होता है। इसलिए इसमें रिस्क होता है। SIP मिनिमम 500 रुपए महीने से भी स्टार्ट किया जा सकता है।इस निवेश में एक्स्ट्रा परचेजिंग की सुविधा होती है। आप कभी भी SIP से बाहर निकल सकते है। एक साल के अंदर बाहर निकलने पर फंड हाउस कुछ चार्ज लेते हैं। एक साल के बाद कोई भी चार्ज नहीं लगता है।

ये तो हुआ SIP के बारे में जानकारी। अब सवाल ये उठता है की SIP कितने रुपए से शुरू करें?

SIP कितने रुपए से शुरू करें?

मैं पहले ही बता चुका हूं की ये पोस्ट उन लोगों के लिए लिख रहा हूं जिनकी इनकम कम है। तो कम इनकम वालों को ये ध्यान में रखना है की आपके बच्चे गरीबी का दंश न झेले, इसके लिए आपको निवेश करना है। अब ध्यान दीजिए ,आप चाहे जो कुछ भी कमा रहे हैं। रोज अनुशासित तरीके से आपको 100 रुपए बचाने है। इस हिसाब से महीने का 3000 रूपया आपने बचाया। इस पैसे का अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। अगर आपने अपने जीवन में 25 साल 3000 रुपए हर महीने SIP में डाला तो क्या होगा? समझते है।

SIP कल्कुलेटर के हिसाब से 

याद रखिए लंबे समय तक अगर आप SIP करते हैं तो कभी भी आपको नुकसान नहीं होता है। लंबे समय तक SIP करने का फायदा यह होता है की आपको 25% तक का कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट मिल सकता है। भाग्य खराब हो तब भी 12% का इंट्रेस्ट तो मिल ही जायेगा। अब SIP कैलकुलेटर के हिसाब से समझते हैं क्या होगा? 25 साल में आपका इन्वेस्टमेंट वैल्यू होगा 900000 रुपए। 25 साल में 25% के हिसाब से आपका Est.return मिलेगा 70364825 रुपए। यानी 9 लाख इन्वेस्टमेंट में 7 करोड़ 3 लाख 64 हजार 8 सौ 25 रुपए मिल रहे हैं। 

अभी खुश होने की जरूरत नहीं है। कही आपको 20% के हिसाब से रिटर्न मिला तो क्या होगा? देखते है। आपका इन्वेस्टमेंट अमाउंट है 9 लाख रुपए 20% का रिटर्न SIP कैलकुलेटर के हिसाब से 2 करोड़ 49 लाख 80 हजार 124 रुपए होता है।

कहीं आपको 15% का रिटर्न मिलता है तो आपका रिटर्न होगा 98 लाख 52 हजार 221 रूपया।

अगर सबसे मिनिमम कही आपको 12% के हिसाब से रिटर्न मिला को कितना पैसा होता है यह भी देख लेते है। 9 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट वैल्यू का SIP कैलकुलेटर के हिसाब से 12% 25 साल टाइम। पैसा होता है 56 लाख 37 हजार रूपये। तो दोस्तों मैक्सिमम रिटर्न मिला तो क्या हुआ 7 करोड़ आपको मिले। उससे कम रिटर्न मिला तो 2 करोड़ आपको मिले। उससे भी कम मिला तो 98 लाख मिला। सबसे कम रिटर्न मिला तो 56 लाख आपको मिले। लेकिन मैने आपको आपके बच्चे को करोड़पति बनना है। तो इसके लिए आपको अभी और कुछ करना है। क्या करना है समझते है।

इनकम बढ़ाने का प्रयास 

आपको अपना इनकम बढ़ाने का प्रयास करना है। अगर आपकी इनकम बढ़ती है तो 3000 रुपए मंथली इन्वेस्ट चलता रहेगा। बीच बीच में आपके पास जो भी एक्स्ट्रा पैसा हो उसका एडिशनल पार्चेजिंग करना है कभी 2000 रुपए का, कभी 5000 रुपए का, कभी 1000 रुपए का। कुछ भी , कभी भी। जब आप एडिशनल पार्चेजिंग करेंगे तो आपके पैसे का ग्रोथ और भी बढ़ेगा। आपके कल्पना से भी अधिक।

अपने बच्चे को निवेशित करना है

मैं समझता हू की आप 25 साल तक SIP करते हैं। शायद उसके बाद आपकी उम्र 60 साल की हो गई होगी। आप रिटायर हो गए होंगे। लेकिन आपका बच्चा जरूर 18 साल के ऊपर का हो गया होगा। या अगर वह भी 22 या 25 साल का का हो गया होगा को उसकी भी कहीं नौकरी लग गई होगी। वह भी कुछ कमा रहा होगा। उसे तो मिनिमम 56 लाख आप दे ही रहें है। लेकिन उसको भी निवेश करना सिखाइए। अब उसकी बारी है। अगर उस 56 लाख में वह 3000 रूपये महीने के हिसाब से 25 साल भी निवेश जोड़ता है तो मैं आंकड़ा बताने में असमर्थ हूं की वह कितने करोड़ का मालिक बनेगा। अगर वह 30 साल या 40 साल निवेश करे तो सोने में सुहागा।

याद रखने वाली बात

याद रखिए की कोई भी आदमी रातों रात करोड़पति नही बनता है। इसके लिए टाइम देना पड़ता है। वैसे भी अगर आप कुछ नही कीजिएगा तो टाइम बीतेगा ही। आप बुड्ढे होंगे आपका बच्चा भी बुड्ढा होगा। आप भी गरीब मरेंगे आपका बच्चा भी गरीब मरेगा। बात कड़वी है,मगर सच है। तो क्यों नही अपने बच्चे के जीवन से गरीबी हटाने के लिए ये छोटा सा काम किया जाय। बस अनुशासित तरीके से रेगुलर निवेश करना है। नहीं 3000 तो 2000 रुपए महीने का ही कीजिए। बीच बीच में कोई भी एक्सट्रा पैसा आपके पास आता है,तो एडिशनल पार्चेजिंग कीजिए। बच्चे में भी निवेश की आदत डालिए। शायद आपका बच्चा 10 करोड़ का मालिक हो जाय।

मैं सपना नही दिखा रहा हूं। आपको मेरी बात कोरी कल्पना लग सकती है। लेकिन एक बार फिर कह रहा हु,कुछ नही करने से अच्छा है कुछ कर के देखिए। आप की गरीबी दूर होगी। आपका बच्चा आपको दुआएं देगा।


(ये पोस्ट जानकारी के लिए लिखा गया है। आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेकर निवेश करें।)



 Popular Posts

 









Post a Comment

0 Comments