Har mahine milenge 10 hajar rupaye janiye kaise | karna hoga yaha niwesh |

 कितना अच्छा होता अगर जीवन भर 10 हजार रूपया हर महीने मिलता रहता। क्या आप चाहेंगे की आपको 10 हजार रूपये महीना जीवन भर मिलता रहे।


एक सुरक्षित निवेश

एक सुरक्षित निवेश करना पड़ेगा। जिसमे पैसा डूबने का कोई चांस नहीं हो। ये भी जरूरी है। क्योंकि कई सारी नॉन बैंकिंग कंपनियों में अनेकों लोगों का पैसा डूब गया,ये आपको बताने की जरूरत नहीं है। कई कंपनियों में आज भी अनेकों लोगों का पैसा फंसा हुआ है,ये भी आपको बताने की जरूरत नहीं है।

तो मैं आपको बता रहा था की एक सुरक्षित निवेश आपको करना पड़ेगा। और उस निवेश में आपके पैसे डूबने का कोई खतरा नहीं रहेगा। उस निवेश में आपके पैसे कम होने का भी कोई डर नहीं रहेगा। एक निश्चित रकम जितना निवेश के समय बता दिया गया है, बॉन्ड पर लिख कर जितना रकम दे दिया गया है उतना ही पैसा आपको मिलेगा। ना ज्यादा न कम।

करना आप ही को है

एक बात और बता दूं,आप ये तो भली भांति समझते होंगे की बिना कुछ किए कही से कुछ मिलने वाला नही है। आप ही का निवेश किया हुआ पैसा आपको मिलता है। कोई भी काम आसान नहीं होता है। कुछ टेक्निक लगा कर आसान बनाना पड़ता है। बस वही टेक्निक मैं बताने जा रहा हु। मैं समझता हूं ,अगर आप इस पर अमल कर लिए तो एक निश्चित आय हर महीने लेना आसान हो जायेगा।

 इस स्कीम में आप पर निर्भर करता है की आप महीने का कितना रूपया लेना चाहते है। 1 हजार 2 हजार 3 हजार 5 हजार 10 हजार या 20 हजार या इससे और भी कुछ ज्यादा। आप अपने इनकम के हिसाब से ,बचत के हिसाब से जितना लेना चाहते है,निवेश कर सकते हैं।



सीधा डबल पैसा मिलता है 

 इस स्कीम की बारीकियों को अब मैं आपसे बता रहा हूं। अगर आप हर महीने 10 हजार रूपये पाना चाहते है तो हर महीने 5 हजार रूपये इस स्कीम में आपको जमा करना होगा। ध्यान रखिएगा हर महीने 5 हजार। ये पैसा आपको 10 साल 4 महीने तक जमा करना होगा। 10 साल 4 महीने बाद जिस तरह आप पैसा जमा किए होंगे उसी तरह हर महीने आपको 10 हजार रूपये महीने मिलने लगेंगे। ये पैसा 10 साल 4 महीने तक आपको मिलते रहेंगे। लेकिन जमा करने का शिलशीला आपको छोड़ना नहीं है।10 साल 4 महीने के बाद आपको 10 हजार का महीना मिलने लगेगा। उसके बाद भी पहले की तरह 5 हजार रूपये महीने का आपको जमा करते रहना होगा। इस तरह 10 हजार रुपए आपको मिलेंगे और पांच हजार जमा होंगे। इस तरह जीवन भर 10 हजार रूपये आपको मिलते रहेंगे। अगर पैसा ज्यादा जमा करते है तो सीधा उसका डबल पैसा मिलेगा। बस शुरू के 10 साल 4 महीने आपको कोई पैसा नहीं मिलेगा सिर्फ जमा करना है। आप सोच रहें होंगी कौन सा स्कीम है। तो अब मैं आपको बताने जा रहा हु। 

 बस हर महीने KVP
 
  ये पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पत्र है जिसे KVP कहते है। किसान विकास पत्र आप मिनिमम 1000 रुपए का भी ले सकते है। मैक्सिमम जितना चाहें उतना का ले सकते है। KVP 10 साल 4 महीने पर मैच्योर होता है। और जितना जमा करते है सीधे उसके डबल पैसा मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है की KVP में पैसा डूबने या फंसने का कोई डर नहीं होता है। पोस्ट ऑफिस जैसी विश्वशनीय संस्था और भारत सरकार का सुरक्षा इसके साथ जुड़ा हुआ है। थोड़ा कष्ट और थोड़ा पेसेंस बनाए रख कर हर महीने 5 हजार रूपये का भी KVP खरीदा जाय तो 10 साल 4 महीने तक परेशानी हो सकती है। उसके बाद 10 हजार रूपये मिलने लगते है ओ भी हर महीने। फिर आराम हो जाता है। अगर आप मैच्योरिटी मिलने के बाद भी पहले के जैसे खरीददारी जारी रखते है तो कोई भी महीना खाली नहीं जाता है। खरीददारी और मैच्योरिटी साथ साथ चलता रहता है। इस टेक्निक का इस्तेमाल कर के आप जीवन भर किसान विकास पत्र से 10 हजार रूपये महीने का पा सकते हैं। 

 जितना जमा उसके डबल पैसा

  10 हजार रूपया एक उदाहरण मात्र है। आप जितना चाहें उतना पैसा जमा कर के उसके डबल पैसा ले सकते है। 20 हजार जमा करते है तो 40 हजार मिलता है। 50 हजार जमा करते है तो 1 लाख मिलता है। ये आप पर डिपेंड करता है आप क्या कर सकते है। वैसे ये आइडिया बहुत ही बेस्ट है सुरक्षित निवेश का,और रेगुलर इनकम का।



 Popular Posts













Post a Comment

0 Comments