Post office ki bachat yojana kya hai | puri jankari |

 आज सभी लोग पैसे बचाना चाहते है। लेकिन अपने पैसे की सुरक्षा को लेकर बहुत ही चिंतित रहते है की पैसा कहीं डूब न जाय। बात सही भी है। कुछ नया और ज्यादा के चक्कर में अपने पहले के सेविंग्स का नुकसान हो जाय यह कही से भी जायज नहीं है। इसलिए लोग ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां सरकार की ओर से आपके पैसे की गारंटी हो। इनमे से एक है पोस्ट ऑफिस।


पोस्ट ऑफिस पर लोगों का विश्वास

पोस्ट ऑफिस पर लोगों का पूरा विश्वास होता है। कारण यह है की पोस्ट ऑफिस पर सरकार द्वारा दिया गया सिक्योरिटी है। आज हम जानने का प्रयास करेंगे की पोस्ट ऑफिस द्वारा कौन कौन सी बचत योजनाएं चलाई जाती है और उन योजनाओं से कैसे आप लाभ उठा सकते है। बहुत से लोग जानकारी के अभाव में बचत योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं।

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं

मुख्य रूप से पोस्ट ऑफिस द्वारा बचत योजनाएं जो संचालित किए जाते है वह निम्न हैं।

1.किसान विकास पत्र (KVP)

2. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC )

3. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

4. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

5. टाईम डिपोजिट स्कीम

6. रेकरिंग डिपोजिट 

7. सुकन्या समृद्धि योजना

8. MIS स्कीम

9. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) 

10. बचत खाता

अब अलग अलग इन योजनाओं के बारे में हम जानेंगे की कौन इन बचत योजनाओं का लाभ ले सकता है और इसके क्या फायदे हैं।

1. किसान विकास पत्र ( KVP)

किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित एक लोकप्रिय योजना है इसमें पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह सरकार द्वारा समर्थन प्राप्त योजना है। सबसे बड़ा फायदा इस योजना में यह है की कम पैसे वाला आदमी भी इस स्कीम में निवेश कर सकता है। इस स्कीम में मिनिमम 1000 रूपये भी निवेश किया जा सकता है। मैक्सिमन निवेश का कोई सीमा नहीं है। इस योजना में भारत का कोई भी आदमी पैसे निवेश कर सकता है। KVP का वर्तमान ब्याज दर 6.9% है। यह पैसा डबल करने का स्कीम है।124 महीने यानी 10 साल 4 महीने पर पैसा KVP में डबल हो जाता है। किसी कारण बस इस स्कीम से बाहर निकलना हो तो ढाई साल के बाद इस स्कीम से बाहर निकला जा सकता है। इंटरेस्ट के साथ पैसा मिल जाता है।

इस योजना से रिटर्न मिलने वाले पैसे पर टैक्स लगता है।

2.नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की अवधि 5 सालों के लिए होती है। 5 सालों के बाद ही इसे कैश कराया जा सकता है। इस स्कीम में भारत का कोई भी नागरिक पैसे निवेश कर सकता है। मिनिमम 1000 रूपये इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। मैक्सिमम कोई लिमिट नहीं है। 150,000 रूपये तक की जमा राशि पर टैक्स में छूट प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में इस स्कीम का वार्षिक ब्याज दर 6.8% है। यह भारत सरकार द्वारा संचालित योजना है। NSC निश्चित मूल्य के सर्टिफिकेट के रूप में आपको प्राप्त होता है। यह योजना टैक्स पेयर के बीच काफी लोकप्रिय है।

3. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इस स्कीम में 60 सालों के बाद पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में मिनिमम 1000 तथा मैक्सिमम 15 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। यह स्कीम भी 5 सालों के लिए होता है। 5 सालों के बाद इस स्कीम को 3 सालों के लिए और बढ़ाया जा सकता है। इस स्कीम का वर्तमान वार्षिक ब्याज दर 7.4% है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत इस स्कीम में छूट मिलती है।

4.पब्लिक प्रोबिडेंट फंड (PPF)

PPF खाता कोई भी भारतीय नागरिक खोल सकता है। इस खाते में एक साल के मिनिमम 500 रूपये और मैक्सिमम 150,000 रूपये जमा किए जा सकते हैं। यह खाता भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह खाता 15 सालों के लिए होता है। इसमें 7.1% का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। यह खाता पोस्ट ऑफिस या बैंक में केवल एक ही खोला जा सकता है।

5. टाइम डिपोजिट स्कीम

टाइम डिपोजिट स्कीम पोस्ट ऑफिस में कोई भी भारतीय व्यक्ति ले सकता है। यह स्कीम 1 साल 2 साल 3 साल और 5 सालों के लिए होता है। इसमें निवेश की सीमा मिनिमम 200 रूपये और अधिकतम कुछ भी हो सकता है। इस स्कीम में 1 से 3 साल तक मिलने वाला ब्याज दर 5.5% है,जबकि 5 साल की अवधि पर मिलने वाला ब्याज दर 6.7% है। इस स्कीम से बीच में 1 साल के बाद बाहर निकला जा सकता है।

6. रेकरिंग डिपोजिट

रेकरिंग डिपोजिट भारत का कोई भी नागरिक खोल सकता है। यह भारत सरकार द्वारा संचालित एक गारंटीड स्कीम है। इसे मिनिमम 200 रूपये से स्टार्ट किया जा सकता है। मैक्सिमम की कोई सीमा नहीं है। इसपर मिलने वाला ब्याज दर 5.8% का है। यह स्कीम 5 सालों के लिए होता है।लेकिन इसको 5 - 5 सालों के लिए जबतक चाहे बढ़ा सकते हैं।

7. सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता 0 से 10 साल तक की बेटी का खुलवाया जा सकता है। यह खाता बेटी के माता पिता या अभिवावक खुलवा सकते हैं। 15 साल तक इसमें पैसे जमा किए जा सकते है। 21 साल पर यह खाता मैच्योर होता है। 18 साल के बाद लड़की पैसे उतार सकती है।

इस योजना में प्रत्येक साल 1.5 लाख रूपये तक डाला जा सकता है।

8. MIS स्कीम

MIS एक मंथली इनकम स्कीम है। यह स्कीम भारत का कोई भी नागरिक जो 18 साल के ऊपर का हो ले सकता है। इसमें मिनिमम 1000 रूपये जमा होते है। मैक्सिमम 4.5 लाख रूपये जमा किए जा सकते हैं। अगर दो व्यक्ति ज्वाइंट रूप से MIS खाता खोलते हैं तो 9 लाख रूपये जमा किया जा सकता है। इसपर मिलने वाला ब्याज 6.6% का है। इस स्कीम में पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह स्कीम 5 सालों तक चलता है। 5 सालों के बाद जमा किया हुआ पैसा वापस मिल जाता है। MIS स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को 12 महीने से डिवाइड कर दिया जाता है और हर महीने पैसे मिलते रहते है। हर महीने नियमित इनकम के लिए MIS एक बहुत ही अच्छा प्लान है।

9. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

NPS रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक निश्चित आय होता रहे इसके लिए किया जाता है। भारत का कोई भी नागरिक जो 18 साल के ऊपर का है NPS ले सकता है। साथ ही सरकारी नौकरी,प्राइवेट नौकरी करने वाला व्यक्ति का NPS अकाउंट खुलता है। इस स्कीम में रिटायरमेंट के बाद टोटल पैसे का 60% एक मोटा अमाउंट तत्काल मिल जाता है। 40% हिस्से का एन्यूटी खरीदना पड़ता है जिसके आधार पर हर महीने मंथली पेंशन मिलता रहता है। रिटायरमेंट के बाद नियमित मासिक इनकम के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्लान है।

10. बचत खाता

बैंक अकाउंट की तरह ही पोस्ट ऑफिस का बचत खाता माना जा सकता है। इस खाते में भी चेकबुक, एटीएम कार्ड तथा पासबुक मिलता है। नेटबैंकिंग की भी फेसलिटी मिलती है।

पोस्ट ऑफिस बचत खाता का इंट्रेस्ट 4% है। सिंगल और ज्वाइंट दिनों तरह का खाता खुलवाया जा सकता है।


इस पोस्ट में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की पूरी जानकारी देने का प्रयास किया गया है। जो आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है।














  


Post a Comment

0 Comments