Relationship Tips : बिखरते रिश्ते 💔 रिश्ते को टूटने से कैसे बचाएं | how to save relationship from breakup💔?

 शादी सभी लोगों की होती है। सभी लोग अपने पार्टनर के साथ अपना जीवन बिताते है। कुछ पूरा जीवन खुशहाल बिताते है तो कुछ लोग बस रिश्ता निभाते है। कुछ लोग पार्टनर से अलग होकर जीवन जीने का फैसला कर लेते है तो कुछ लोग पार्टनर बदल लेते है। 


अभी हम बहुत सारे कारणों में भटकने से बचाने का प्रयास करते है। इस विषय से संबंधित सिर्फ ये जानने का प्रयास करते है की अपने शादी शुदा जिंदगी को खुशहाल कैसे बनाए?


वैसे तो शादी शुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने की जिम्मेवारी पति पत्नी दोनो की है। अगर पति पत्नी दोनो के अंदर understanding रहे तो उनका रिश्ता कभी बिगड़ नही पाएगा। अभी तक तो आपने बहुत सारे रिश्तों को बिगड़ते हुए देखा होगा। कभी विचार किए हैं की रिश्ते बिगड़ते क्यों हैं?



क्या रिश्ते बिगड़ने का कारण गरीबी है?


क्या कभी आपने देखा है की गरीबी के कारण कोई पत्नी अपने पति को छोड़ कर चली गई हो। कभी नहीं। आज तक किसी भी पत्नी को गरीबी के कारण अपने पति को छोड़ते हुए नही देखा गया है। बल्कि देखा तो यह गया है की पत्नी पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ संघर्ष करती है। गरीबी दूर करने में पति के साथ मिलकर मेहनत करती है। इसलिए ये कहना गलत होगा की गरीबी के कारण रिश्ते बिगड़ते हैं।


क्या रिश्ते बिगड़ने का कारण उम्र का फासला है?


पहले जमाने में शादियां समान उम्र के लड़के लड़कियों में होती थी। उम्र का फासला कुछ खास नहीं होता था। यही दो से चार साल का अंतर हुआ करता था। लेकिन आज के दौर में शादियां को लेकर उम्र का भेद भाव मिट गया है। आज के दौर में हर तरह की शादियां देखी जा रहीं है। लड़के का उम्र बहुत ज्यादा तो लड़की की उम्र कम। उसी तरह लड़की की उम्र ज्यादा तो लड़के का उम्र कम। इस तरह की शादियों का उम्र क्या लंबी नहीं होती है। क्या इस तरह की शादियां नही चलती है?


 जब आप पड़ताल करेंगे तो आप शॉक्ड रह जायेंगे। उम्र का फासला जिस कपल में ज्यादा होता है। प्रेम उस कपल में उतना ही ज्यादा होता है। अनुभव और रोमांस का मेल जीवन को और खूबसूरत बना देता है। इसलिए उम्र का फासला होने से भी रिश्ते नहीं बिगड़ते हैं।

संबंधित पोस्ट्स

👉  Shadi me kaun kaun si rasme hoti hai? En rasmo ka kya mahatwa hota hai?

👉   Hamare jiwan me riwajo aur sanskaro ka hona kyo jaruri hai|

👉  Kharid lijiye garam kapade. Es sal padegi kadake ki thandh, janiye kyo ?

👉  Kya aapka bachha bhi darta hai | Ho sakta hai penic attack |


क्या रिश्ते टूटने का कारण पति पत्नी में किसी एक खूबसूरत नहीं होना है?


आपने बहुत सारी बेमेल जोड़ियां देखी होंगी। बेमेल जोड़ियों से मतलब है पति पत्नी दोनो की personality में अंतर होना। किसी एक का दूसरे से कम आकर्षक होना। पति ज्यादा सुंदर तो पत्नी कम या पत्नी ज्यादा सुंदर तो पति कम। कभी कभी ऐसी जोड़ियों पर लोग फब्तियां भीं कसते हैं। कान के पीछे उनका मजाक भी उड़ाते है। होता यह है की ऐसी शादियां भी घर के लोगों की रजामंदी से होती है।कभी कभी प्रेम में पड़कर भी ऐसी शादियां होती है। इसलिए ये शादियां भी नहीं टूटती है। ऐसी बेमेल जोड़ियों को भी पूरी जिंदगी एक साथ गुजरते हुए देखा गया है। इसलिए बेमेल शादियां भी रिश्ते टूटने का कारण नहीं होता है।


कभी कभी बेमेल शादियों के कारण लोग घुट घुट कर जी लेते है। जिंदगी बोझ बन जाती है। लेकिन जिंदगी एक साथ बिता ही लेते हैं। रिश्ते टूटते नही हैं।


क्या रिश्ता टूटने का कारण शिक्षा में असमानता का होना है?


बहुत बार पति ज्यादा पढ़ा लिखा होता है पत्नी कम पढ़ी लिखी होती है। ठीक इसके उल्टा भी होता है। पत्नी ज्यादा पढ़ी होती है पति कम पढ़ा होता है। आप ज्यादा जोड़ियां तो ऐसे ही देखे है जिसमे पति अफसर होता है और पत्नी हाउस वाइफ। ऐसी सभी जोड़ियां कामयाब रहीं है। कुछ ऐसी जोड़ियां भी मिलती है जिसमे पत्नी अफसर होती है पति नहीं। ये असमानता थोड़ा असहजता भरा होता है फिर भी रिश्ते को टूटने का कारण कम ही बनता है। अक्सर रिश्ते सहज बने रहते हैं रिश्ते टूटते नहीं हैं।


अब सवाल यह उठता है की रिश्ते टूटते क्यों है? 


रिश्ते टूटने के क्या कारण होते हैं? 


रिश्ते टूटने के कारणों का पड़ताल करें इससे पहले ये जान लेना जरूरी है की रिश्ते टूटते कहां हैं?


अक्सर देखा गया है की की जहां खाने पहनने की कोई कमी नहीं हो। जहां ऐशो आराम की कोई कमी नहीं हो।जहां जिंदगी जीने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ता हो। जहां शिक्षा के स्तर में असमानता नही हो। वहां ऐसा क्या होता है की की रिश्ते बोझ बन जाते हैं और टूटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है।


रिश्ता टूटने का सबसे पहला कारण है,,,,,,


संबंधित पोस्ट्स

👉  Safal logon se safalta ke niyam kaise sikhen|

👉  Apane shauk ko apana career kaise banaye |

👉  लेखक(writer) कैसे बने? सफल writer बनने के लिए क्या उपाय करें?

👉  क्या आप भी बिन बुलाए मेहमान होते है? Kya aap bhi bin bulaye mehman hote hain?



Ego


पति पत्नी के रिश्ते में झगड़ा होना तो आम बात है। कभी कभी के झगड़े रिश्ता को मजबूत भी करते हैं और प्रेम को बढ़ाते भी हैं। लेकिन रोज रोज के झगड़ों में अगर अहं का टकराव होने लगे तो रिश्ते में दरार पड़ जाती है। पति पत्नी दोनों अगर एक दूसरे को नीचा दिखाने लगे तो यह रिश्ते के लिए बहुत ही खतरनाक बात है। सबसे खतरनाक बात है खुद को सही और दूसरे को गलत साबित करना। रिश्ते में ये कोशिश करना की हर बात आपकी ही रहे खतरनाक होता है। दूसरे की भावनाओं का सम्मान न करना खुद के पैर में कुल्हाड़ी मारने के समान है। 


क्रोध


रिश्ते के टूटने का दूसरा कारण क्रोध है। क्रोध में व्यक्ति अपना विवेक खो देता है। अपना आपा खो देने वाला व्यक्ति क्या बोलेगा उसे खुद ही पता नहीं होता है। पति पत्नी की लड़ाई में कभी कभी ऐसा होता है की दोनों एक दूसरे पर चीखते है चिल्लाते हैं। अत्यधिक क्रोध के कारण घर के सामान को पटकते है फेंकते हैं या तोड़ देते हैं। यहां तक तो ठीक लेकिन जब कुछ ऐसी बात बोल देते हैं जो नही बोलना चाहिए तब रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। आपको पता होना चाहिए की कोई कोई बात इतनी जहरीली होती है की वह खंजर से भी ज्यादा गहरा घाव करती है। ये जहरीली बातें तो बस रिश्ते तोड़ने के लिए काफी होती है।


शक


रिश्ते टूटने में शक का बहुत बड़ा हाथ होता है। शक एक ऐसी बीमारी होती है जिसका कोई इलाज नहीं होता है। दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी पर या पत्नी पति पर जब शक करने लगते हैं तो जीवन जीना बहुत ही कठिन हो जाता है।आजकल औरत और मर्द दोनों कामकाजी हो गए हैं। वर्क प्लेस पर अपने कलिग के साथ बातचीत करना और घुलना मिलना आम बात है। कभी कभी इतनी सी बातें जीवन में इतनी बड़ी समस्या खड़ा कर देती है की रिश्ते तक टूट जाते हैं।


रिश्ते को टूटने से कैसे बचाए?


रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए ज्यादा समय अपने पार्टनर को देने का प्रयास करना चाहिए। कोई भी बात छिपाना नही चाहिए। जहां शक से संबंधित सवाल आए वहां हकला कर जवाब नहीं देना चाहिए। कोई ऐसा झूठ नहीं बोलना चाहिए की पार्टनर उस समय तो चुप हो जाय लेकिन मन में और सवाल उठने लगे। फिर जब सच सामने आए तो उसे पूछना पड़े की तुमने झूठ क्यों बोला?


रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या होती है?


रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण भरोसा, प्रेम और सम्मान करना होता है। पार्टनर पर पूरी तरह भरोसा करना चाहिए। प्रेम तो करना ही चाहिए पर प्रेम का दिखना भी चाहिए। पार्टनर को ऐसा महसूस होना चाहिए की आप उससे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। प्रेम को जताना एक आर्ट है। ये तो आना ही चाहिए। साथ ही अपने पार्टनर का पूरा सम्मान करना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है की दो चार लोगों के सामने ही अपने पार्टनर को डांट देते हैं। उसपर झुंझला जाते हैं। लाल लाल आंख दिखाते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। कोई बात हो तो अकेले में कर लेना चाहिए। दो चार लोगों के सामने उफ, कभी नहीं।


अगर आप सुखी दाम्पत्य जीवन जीना चाहते है। अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो Ego, क्रोध और शक को अपने जीवन से निकल दीजिए। रिश्ते को टूटने से बचना आपके जीवन का पहला मिशन होना चाहिए। भरोशा और प्रेम ही सुखी जीवन का मूल मंत्र है।

संबंधित पोस्ट्स

👉  लंबी दूरी की यात्रा कैसे करें? lambi duri ki yatra kaise kare ?

👉  शरीर को रोगों से दूर कैसे रखें ?sharir ko rogo se dur kaise rakhe ?

👉  क्या आप भी अपने कमरे में ताले लगाकर बंद रखते है ?Kya aap bhi apne kamre me tale laga kar band rakhte hai ?

👉  क्या आपका भी बच्चा जिद करता है।।kya aapka bhi bachha jid karta hai?




Post a Comment

0 Comments