Long term investment hi kyon karen| janiye chamatkarik fayade|

 Long टर्म एंड शॉर्ट टर्म

जब भी इन्वेस्टमेंट की बात चलती है तो दो विकल्प सामने आता है। एक लॉन्गटर्म इन्वेस्ट मेंट और एक शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट। आज हम विचार करेंगे की इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म करना चाहिए या शॉर्ट टर्म।


इन्वेस्टमेंट हम क्यों करते है?

कोई भी इन्वेस्टमेंट क्यों किया जाता है? सभी आदमी का एक गोल होता है। एक एम होता है। कोई बच्चे के हायर एजुकेशन केलिए फंड बनाना चाहता है,कोई लड़की की शादी के लिए बड़ा फंड चाहता है,कोई घर खरीदना चाहता है,तो कोई अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहता है तो कोई गाड़ी खरीदना चाहता है आदि। इन सब कामों के लिए आदमी इन्वेस्ट करता है। अब आप सोच सकते है की इन सब कामों के लिए छोटे मोटे फंड की नही बल्कि एक बड़े फंड की जरूरत होती है जो शॉर्ट टर्म में बनाना मुस्किल है। इसलिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की सलाह हमेशा दी जाती है। 

Long term निवेश क्या है

लंबी अवधि के लिए अगर कोई भी निवेश किया जाय तो वह हमेशा फायदेमंद होता है। आप चाहे शेयर मार्केट में निवेश करें या म्यूचुअल फंड में। अब सवाल यह उठता है की लॉन्ग टर्म किसे कहा जाय। बहुत से लोग 3 सालों से ज्यादा के टाइम को लॉन्ग टर्म मानते है। लेकिन शेयर या म्यूचुअल फंड में 3 साल का टाइम बहुत फायदेमंद नही होता है। मेरा मानना है की 20 सालों से ज्यादा के समय को ही लॉन्ग टर्म कहा जाय तो ज्यादा अच्छा है। अगर आप 25 साल या 30 साल का समय दें तो और भी अच्छा है। इस अवधि में एक एक शानदार फंड बनाया जा सकता है।

लॉन्ग टर्म में जोखिम कम

इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म ही क्यों? इसलिए की लॉन्ग टर्म में जोखिम यानी रिस्क कम हो जाता है। आपको जानना चाहिए की 1980 के बाद खुद मैने कई बार मार्केट को क्रैश होते हुए देखा है। कई कई दिनों तक मार्केट को गोता लगाते हुए देखा है। एक दिन में इन्वेस्टर्स का हजारों करोड़ रूपया डूबते हुए देखा है। अब सोचिए sort टर्म इन्वेस्ट की क्या हालत हुई होगी। लेकिन इस परिस्थिति में भी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उल्टे मिनिमम 12 से 15 परसेंट का फायदा तो हुआ ही है। ऐसे कई म्यूचुअल फंड है जो 45 से 65 परसेंट तक का फायदा भी दिए हैं। इसका कारण यह है की बढ़े हुए मार्केट में भी निवेश होता है और गिरे हुए मार्केट में भी निवेश होता है। जो निवेश का औसत मेंटेन करता है। औसत बना रहता है। और मार्केट गिरने का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। फिर जैसे ही मार्केट ऊपर उठना चालू होता है,फंड वैल्यू अपना कमाल दिखा देता है और पैसे का ग्रोथ बढ़ जाता है।

लॉन्ग टर्म में ज्यादा यूनिट

सबसे खास बात यह है की लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में खास कर शेयर या SIP में हर बार के निवेश पर यूनिट की संख्या बढ़ जाती है। और कमाल की बात तो यह है की जिस समय मार्केट गिर रहा होता है,जिस समय आप निवेश से डर रहें होते है, उस समय आपको ज्यादा यूनिट मिलते है। गिरे हुए मार्केट में SIP या शेयर में किया गया निवेश आपको सोच से भी ज्यादा यूनिट दिलाता है। फिर जब मार्केट ऊपर उठता है तो ये यूनिट आपको चमत्कारिक लाभ दिलाते हैं। है ना कमाल की बात।

कंपाउंडिंग का फायदा

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिल जाता है। अगर आप पावर ऑफ कंपाउंडिंग समझ गए तो फिर आपको अमीर बनाने से कोई भी नही रोक सकता है। कंपाउंडिन का पावर क्या है आप इस तरह समझ सकते है।आपने कही पैसा लगाया। वह आपका मूलधन हुआ। मूलधन से अपने जो कमाया वह ब्याज हो गया। अब फिर आपने ब्याज को भी निवेश में डाल दिया। अब वह ब्याज का पैसा भी आपको पैसा बना कर दे रहा है। यानी ब्याज के पैसे से भी पैसा कमाना। अगर आप लॉन्ग टर्म मेंटेन कर देते है तो कंपाउंडिंग का पावर आपके कम पैसे को भी एक बड़ा फंड बना कर दे देता है।

25 से 30 साल तक निवेश

अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे की शॉर्ट टर्म के बदले लॉन्ग टर्म में किया गया इन्वेस्टमेंट कितना फायदे मंद होता है। आप हमेशा ये प्रयास करे की कोई भी एक अमाउंट 25 से 30 सालों के लिए किसी अच्छे इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करें। आप देखिएगा की जो लाभ मिलेगा वह कितना चमत्कारी होगा।


(यह पोस्ट जानकारी के लिए लिखा गया है आप कोई भी इन्वेस्टमेंट अपने फाइनेंशियल एडवाइजर के सलाह से ही करें।)

Popular Posts

👉 Internal error ke karan paisa cut jay to kya karen|

👉  Apane shauk ko apana career kaise banaye |

👉  Ek hi folio number me alag alag skim me SIP kaise kare |

👉  Har mahine milenge 10 hajar rupaye janiye kaise | karna hoga yaha niwesh |

👉  Post office ki bachat yojana kya hai | puri jankari |

👉  SIP में इन्वेस्ट कर के एक बड़ा फंड कैसे बनाएं | इन्वेस्टमेंट कॉस्ट और पोर्टफोलियो वैल्यू क्या है |

👉  Apne bache ko karodpati kaise banaye | karna hoga yah kam |

👉  Aajadi ka amrit mahotsaw kya hai | Amrit mahotsaw ka udyeshya kya hai |

👉  Loan kya hota hai? Loan lene ke fayade ya nukshan kya hai? लोन क्या होता है? लोन लेने के फायदे या नुकसान क्या हैं?

👉  Udhar paise log kyo lete hai? Udhar paise lene ke kya fayade aur nukshan hai?उधार पैसे लोग क्यों लेते है? उधार पैसे लेने के क्या फायदे और नुकसान है?

👉  Online shopping itna lokpriya kyo hai? Log onlin shopping kyo karte hai? ऑनलाइन शॉपिंग इतना लोकप्रिय क्यों है? लोग ऑनलाइन शॉपिंग क्यों करते है?

👉  लेखक(writer) कैसे बने? सफल writer बनने के लिए क्या उपाय करें?

👉  क्या आप भी बिन बुलाए मेहमान होते है? Kya aap bhi bin bulaye mehman hote hain?

👉  लंबी दूरी की यात्रा कैसे करें? lambi duri ki yatra kaise kare ?

👉  शरीर को रोगों से दूर कैसे रखें ?sharir ko rogo se dur kaise rakhe ?


Post a Comment

0 Comments