Dipawali ka samajik mahatwa kya hai| logon ke jiwan par eska kya asar padta hai |

 दीपावली एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसकी तैयारी महीनों पहले से ही शुरू हो जाती है। आपको पता है,शायद ही कोई ऐसा त्योहार होगा जिसकी तैयारी बच्चे, बूढ़े ,जवान ,महिलाएं सब एक साथ करते हों। परिवार में जितने भी सदस्य होते है। दीपावली में सबके लिए कुछ न कुछ काम होता है। सभी लोग बड़े ही उत्साह से अपना काम करते है। बिना थके ,बिना बिना लड़े।


दीपावली के दिन

महीनों पहले से घर की साफ सफाई करने के बाद , रंग रगाई करने के बाद, जब दीपावली के दिन बच्चे नए नए कपड़े पहनकर पटाखों के साथ धमाल मचाते हैं तो घर का फिजा ही कुछ और होता है। जिधर देखिए उधर दीयों की रौशनी से शहर और गांव किसी दूसरी दुनियां में होने का एहसास कराते हैं। मिठाइयों की क्या बात किया जाय। दीपावली का त्योहार इतनी तरह की मिठाइयों का सौगात लेकर आता है की कोई सोचने पर मजबूर हो जाय की कौन सी मिठाइयां खाए और कौन सी ना खाए।

      दीपावली का महत्व इतना ज्यादा क्यों है? ये त्योहार इतना खास क्यों है? ये समझने के लिए हमें इसके कुछ पहलू को जानना होगा।

संबंधित पोस्ट्स

👉   Kya aapka bachha bhi darta hai | Ho sakta hai penic attack |

👉   Safal logon se safalta ke niyam kaise sikhen|

👉   Long term investment hi kyon karen| janiye chamatkarik fayade|

👉    Internal error ke karan paisa cut jay to kya karen|

👉   Apane shauk ko apana career kaise banaye |

👉   Ek hi folio number me alag alag skim me SIP kaise kare |

👉   Har mahine milenge 10 hajar rupaye janiye kaise | karna hoga yaha niwesh |

👉   SIP में इन्वेस्ट कर के एक बड़ा फंड कैसे बनाएं | इन्वेस्टमेंट कॉस्ट और पोर्टफोलियो वैल्यू क्या है |



धार्मिक पहलू

दीपावली ,भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार है। रावण को मार कर माता सीता को लेकर भगवान राम जब अयोध्या में आते है तो उनके आने की खुशी में घर घर में दिए जलाए जाते है।उनके स्वागत में रास्तों में फूल बिछाए जाते है। पटाखे फोड़े जाते हैं। घर घर में लक्ष्मी जी और गणेश जी की पूजा होती है। रामराज्य आ जाने के के कारण चारो ओर सुख शांति का साम्राज्य होता है। सभी लोग उसी दिन से सुखी और समृद्ध हो जाते है। किसी को कोई तकलीफ नहीं रह जाती है।

   अयोध्या की इस परंपरा को भारतीय, पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते चले आए हैं और दीपावली का त्योहार मनाते चले आए है। इसलिए दीपावली खास है। इसलिए दीपावली का भारतीय जनमानस में इतना ज्यादा महत्व है।

सामाजिक पहलू

दीपावली के त्योहार का सामाजिक महत्व भी बहुत ज्यादा है। सालभर के बाद हम घरों को ,महल्लो को अच्छी तरह साफ करते है। रंगाई पुताई करते है। बरसात में बहुत तरह के कीटाणु नमी में कारण हमारे घरों में अपना डेरा डाल लेते है। विभिन्न तरह के बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वे सब साफ हो जाते हैं। नष्ट हो जाते है। साथ ही सरसो के तेल में,या तिल के तेल में,या घी में दीया जलाने से वातावरण की शुद्धि होती है। 

 आप सोच सकते हैं दीपावली में कितने दीपक जलाए जाते है। हर घर में हर गली में , हर चौराहे पर। इससे वातावरण तो शुद्ध होता ही है समाज के सभी लोगों में ये संदेश भी जाता है की सबके जीवन से अंधेरा दूर हो और सबका जीवन रौशनी से प्रकाशित रहे।

संबंधित पोस्ट्स

👉   Apne bache ko karodpati kaise banaye | karna hoga yah kam |

👉   Aajadi ka amrit mahotsaw kya hai | Amrit mahotsaw ka udyeshya kya hai |

👉   Loan kya hota hai? Loan lene ke fayade ya nukshan kya hai? लोन क्या होता है? लोन लेने के फायदे या नुकसान क्या हैं?

👉   Udhar paise log kyo lete hai? Udhar paise lene ke kya fayade aur nukshan hai?उधार पैसे लोग क्यों लेते है? उधार पैसे लेने के क्या फायदे और नुकसान है?

👉   Online shopping itna lokpriya kyo hai? Log onlin shopping kyo karte hai? ऑनलाइन शॉपिंग इतना लोकप्रिय क्यों है? लोग ऑनलाइन शॉपिंग क्यों करते है?

👉   लेखक(writer) कैसे बने? सफल writer बनने के लिए क्या उपाय करें?

👉   क्या आप भी बिन बुलाए मेहमान होते है? Kya aap bhi bin bulaye mehman hote hain?

👉   लंबी दूरी की यात्रा कैसे करें? lambi duri ki yatra kaise kare ?


मानसिक पहलू

दीपावली के कुछ दिनों पहले से ही सभी लोग त्योहार मानने के लिए व्याकुल रहते है। त्योहार मानने के लिए उल्लासित रहते है। खास कर बच्चे तो बहुत ज्यादा उल्लासित रहते हैं। बच्चों की खुशी देखकर परिवार के सभी लोग भी अपने दुख को भुला कर बच्चों की फरमाइशें पूरी करने में लगे रहते है। दीपावली के दिन तो सभी लोग जब नए नए कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी और गणेश की पूजन करते है हो मन को एक असीम शांति मिलती है। उस समय किसी को कोई दुख और तकलीफ नहीं रह जाता है। जीवन को एक नई ऊर्जा मिलती है। जीवन जब आध्यात्मिक प्रकाश से प्रकाशित हो जाय तो संघर्षों से मुकाबला करने की मानसिक ताकत मिलती है। इसी ताकत की पुनरावृति दीपावली में होती है।

   अब आप मेरे नजरिए से दीपावली का महत्व समझ गए होंगे। सभी लोग सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं और सुखी रहें।


संबंधित पोस्ट्स

👉   शरीर को रोगों से दूर कैसे रखें ?sharir ko rogo se dur kaise rakhe ?

👉   फोन पे एप से अपने फाइनेंशियल जरूरतों को कैसे पूरा करे ? Phone pay app se apne financial jarurato ko kaise pura kare ?

👉   पेट्रोल भरवा कर 13050 रुपया तक कैसे बचाए ? petrol bharwa kar 13050 Rs tak kaise bachaye ?

👉   12th (+2 ) के बाद क्या करें ? एक नई सोच,नया आइडिया।12th (+2) ke bad kya kare ? Ek nayi soch, naya aaidia.

👉   गूगल एडसेंस का अप्लाई रिजेक्ट क्यों हो जाता है? Google AdSense ka apply reject kyo ho jata hai ?

👉   एक ब्लॉग में कितने विषयों से संबंधित लेख लिखें ? Ek blog me kitne bishyao se sambandhit lekh likhe ?

👉   नए ब्लॉगर गूगल एडसेंस का अप्रूवल कैसे पाए ? Naye blogger google AdSense ka approval kaise paye ?

👉   क्या आप भी अपने कमरे में ताले लगाकर बंद रखते है ?Kya aap bhi apne kamre me tale laga kar band rakhte hai ?


Post a Comment

0 Comments